Vivo Y 11 5G और Vivo Y 21 5G लॉन्च, 6500mAh बैटरी और Dimensity 6300 चिप के साथ आए नए स्मार्टफोन

Vivo ने अपने Y-सीरीज पोर्टफोलियो का विस्तार कर दिया है। इसमें दो नए 5G स्मार्टफोन Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G को सिंगापुर मार्केट में लॉन्च किया गया है। दोनों स्मार्टफोंस लगभग समान स्पेसिफिकेशंस के साथ आते हैं, लेकिन इनके रियर डिजाइन और कैमरा सेटअप में कुछ अंतर भी है। आइए, आगे फीचर्स और प्राइस की डिटेल्स जानते हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G में 6.74-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600×720 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और 1200 निट्स तक की HBM ब्राइटनेस प्रदान करती है।

परफॉर्मेंस के लिए दोनों स्मार्टफोंस में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है और बेहतर 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। मेमोरी के लिए डिवाइस LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आते हैं, जिसे माइक्रोSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों मोबाइल्स OriginOS 6 पर रन करते हैं। जो Android 16 पर आधारित है।

वहीं, वर्चुअल RAM फीचर में अंतर देखने को मिलता है, जहां Vivo Y11 5G में 4GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन मिलता है, जबकि Vivo Y21 5G में 6GB तक वर्चुअल RAM का सपोर्ट दिया गया है।कैमरा में भी दोनों फोन अलग हैं। Vivo Y11 5G में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.08-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मिलता है।

जबकि Vivo Y21 5G में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.08-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। हालांकि दोनों स्मार्टफोंस में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा समान रखा गया है।बैटरी के मामले में Vivo Y11 5G और Vivo Y21 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, लेकिन चार्जिंग स्पीड अलग है।

Vivo Y11 5G में 15W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जबकि Vivo Y21 5G में ज्यादा फास्ट 44W फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके अलावा दोनों डिवाइस IP65 रेटिंग के साथ आते हैं, जो इन्हें धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। सिक्योरिटी के लिए इनमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

डिजाइन की बात करें तो Vivo Y11 5G में ऊपर बाईं ओर स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जिसमें दो सर्कुलर कटआउट के साथ कैमरा सेंसर दिए गए हैं। इसके साथ LED फ्लैश और Aura लाइटिंग भी दी गई है। वहीं, Vivo Y21 5G में वर्टिकल पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल देखने को मिलता है, जिसमें दो सर्कुलर कैमरा कटआउट हैं और LED फ्लैश मॉड्यूल के बाहर Aura लाइटिंग के साथ रखा गया है।

कीमत की बात करें तो Vivo Y11 5G को सिंगल 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत SGD 199 यनिकारीब 14,400 रुपये रखी गई है। वहीं, Vivo Y21 5G 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वैरियंट में आता है और इसकी कीमत SGD 279 यानी करीब 20,192 रुपये तय की गई है। दोनों स्मार्टफोंस समान Voyage Black कलर और Y11 5G Summit Platinum और Y21 5G Champagne Gold कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Leave a Comment