UPSC में केरल की फैरूज फातिमा ने हासिल की 708वीं रैंक, उत्तराखंड की फैरूज ने मना लिया जश्न

UPSC Result Controversy: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा 2025 में नतीजों में एक ही नाम दो अभ्यर्थियों के सफल होने पर कई विवाद खड़े हुए। अब उत्तराखंड की फैरूज का दावा भी गलत होने की बात सामने आई है। यूपीएसपी में ट्रक ड्राइवर की बेटी नहीं बल्कि केरल की फैरूज ने सफलता हासिल की है।

ड्राइवर की बेटी हैं फैरुज फातिमा

उत्तराखंड की फैरुज फातिमा एक ड्राइवर की बेटी हैं और फिलहाल आरबीआई में सर्विस कर रही है। यूपीएससी रिजल्ट आने के बाद उन्होंने 708वीं रैंक पर दावा किया था। इसके बाद उनका भव्य स्वागत किया गया। रोजा होने के कारण रात में जश्न भी मनाया गया। अब यह सामने आया है कि उत्तराखंड की फैरुज प्री-एग्जाम भी क्वॉलिफाई नहीं कर पाई थीं। उन्होंने रोल नंबर एडिट कर सफलता के दावे किए थे। केरल में जिस कोचिंग संस्थान में फैरूज ने यूपीएससी की तैयारी की थी, उसने रोल नंबर के आधार पर असली विजेता की पुष्टि की। कोचिंग संस्थान ने बधाई देते हुए पोस्टर जारी किए हैं।

¾

सोशल मीडिया पर चर्चा में है मामला

केरल की फैरूज के चयनित होने पर उत्तराखंड में जश्न मना। यह दावा किया गया कि चूंकि रोजा चल रहा इसलिए दिन में नहीं बल्कि रातभर जश्न मनाया गया। फैरुज पूरी मीडिया में छा गई थीं। अब वे बैकफुट आ गई हैं।अब साफ हो चुक है कि केरल की फैरूज ही असली सफल अभ्यर्थी हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। गौरतलब हो कि 6 मार्च को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएसपी) ने रिजल्ट घोषित किया था। इसमें अनुज अग्निहोत्री, राजेश्वरी सुवे एम और हरियाणा बीजेपी नेता किशन ढुल के बेटे एकांश ढुल टॉपर बने थे। कुल 958 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया था। इसमें 659 पुरुष और 299 महिलाएं शामिल हैं।

Leave a Comment