भारतीय एस्‍ट्रोनॉट्स के लिए बायोमेडिकल रिसर्च करेंगे ISRO और AIIMS

अमेरिका ने सभी देशों को रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी; 14 मार्च के करेंट अफेयर्स

नेशनल (NATIONAL)

1. पीएम मोदी 2 दिन के दौरे पर असम पहुंचे

13 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी 2 दिन के दौरे पर असम पहुंचे।

  • पीएम ने कोकराझार, गुवाहाटी और सिलचर में 47,800 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
  • पीएम ने नॉर्थ ईस्ट के लिए 3 नई ट्रेनों की शुरुआत भी की।
  • पीएम ने कोकराझार में 4,570 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स शुरू किए।
  • इसके साथ ही पीएम ने गुवाहाटी में करीब 19,680 करोड़ रुपए के भी कई प्रोजेक्ट्स शुरू किए।
  • पीएम आज 14 मार्च को करीब 23,550 करोड़ रुपए के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स देश को समर्पित करेंगे।

2. ISRO ने AIIMS के साथ MoU साइन किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ऑल इंडिया मेडिकल साइंस (AIIMS) नई दिल्ली के साथ एक MoU साइन किया।

  • इस MoU का उद्देश्य AIIMS के साथ मिलकर रिसर्च करना है, जिससे स्पेस में जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स के स्वास्थ्य और सेफ्टी को और बेहतर बनाया जा सके।
  • ISRO और AIIMS मिलकर इंडियन स्‍पेस स्‍टेशन और मून मिशन को ध्‍यान में रखकर क्रू के लिए मेडिकल रिसर्च करेंगे।
  • स्‍पेस मिशन्‍स के दौरान, क्रू के सामने आने वाले मेडिकल चेलेंजेस को कम करने और स्पेस के एनवायरमेंट का सामना करने के लिए काम किया जाएगा।
  • इस MoU का लक्ष्य मल्टी डिसिप्लिनरी मेडिसिन यानी अलग-अलग तरह की समस्याओं पर रिसर्च करना होगा।
  • स्पेस में ह्यूमन बॉडी कैसे व्यवहार करती है, इस आधार पर बायोमेडिकल रिसर्च की जाएगी।
  • भविष्य में आगे आने वाले मिशनों के लिए मेडिकल प्रोटोकॉल, टेक्नोलॉजी और एस्ट्रोनॉट हेल्थ केयर सिस्टम पर काम करना शामिल है।
  • MoU के तहत, धरती पर लौटने पर दी जाने वाली मेडिकल फैसिलिटी से जुड़ी रिसर्च भी इसमें शामिल है।
  • ISRO 1969 में स्थापित हुआ था, इसका हेडक्वाटर बेंगलुरू में हैं। ISRO के चेयरमैन वी नारायण हैं।

निधन (DEATH)

3. AIFF के पूर्व जनरल सेक्रेटरी कुशल दास का निधन

13 मार्च को अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) के पूर्व जनरल सेक्रेटरी कुशल दास का निधन हो गया। वे 66 साल के थे।

  • कुशल दास ने 12 सालों तक AIFF जनरल सेक्रेटरी के तौर पर काम किया और 2022 में अपने पद से इस्तीफा दिया था।
  • 2010 में फुटबॉल एडमिनिस्ट्रेशन में शामिल होने से पहले, दास अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर रहे।
  • दास 2010 में फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (FSDL) को AIFF के मार्केटिंग पार्टनर के तौर पर लाए, जिसके कारण इंडियन सुपर लीग (ISL) की शुरुआत हुई।
  • 2017 में दास के कार्यकाल में पहली बार फीफा अंडर -17 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत ने की।
  • दास के कार्यकाल में पहली बार इंडियन नेशनल टीम ने तीन AFC एशियाई कप टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

4. रूस से अस्थाई तौर पर तेल खरीदने की अमेरिका ने मंजूरी दी

12 मार्च को ट्रम्प प्रशासन ने दूसरे देशों को रूस से तेल खरीदने की अस्थाई मंजूरी दी।

  • अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग की वजह से दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतें बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं।
  • अमेरिकी ट्रेजरी विभाग (वित्त मंत्रालय) ने गुरुवार को एक लाइसेंस जारी किया। इसके तहत उन रूसी कच्चे तेल और पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की डिलीवरी और बिक्री की जा सकती है, जो 12 मार्च की रात 12:01 बजे से पहले जहाजों पर लोड हो चुके थे।
  • इस समय रूस के कई ऑयल टैंकर समुद्र में फंसे हुए हैं।
  • अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने बताया कि इसका मकसद दुनियाभर में तेल की सप्लाई बढ़ाना है, ताकि बढ़ती कीमतों पर लगाम लग सके।
  • एक समय भारत रूस से रोजाना 20 लाख बैरल तेल आयात करता था, लेकिन इस साल जनवरी में आयात घटकर प्रतिदिन 11.6 लाख बैरल रह गया है।

मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)

5. पर्सन विद डिसेबिलिटी डिपार्टमेंट ने MoU साइन किया

13 मार्च को डिपार्टमेंट ऑफ एम्पावरमेंट ऑफ पर्सन विद डिसेबिलिटी ने नई दिल्ली में सिविल सोसाइटी के साथ एक MoU साइन किया।

  • इस MoU में श्रवण बाधित व्यक्तियों के लिए भारत का पहला लाइफ साइकिल सपोर्ट मॉडल बनाया जाएगा।
  • लाइफ साइकिल सपोर्ट मॉडल के अंतर्गत गोपाल कृष्णन फाउंडेशन और भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान श्रवण बाधितों को ट्रेनिंग देंगे।
  • इस MoU में श्रवण बाधितों को ट्रेनिंग के साथ-साथ स्किलस भी सिखाए जाएंगे जैसे-श्रवण बाधित क्षमता को पहचानना।एजुकेशन को सरल बनाना और साइन लैंग्वेज सिखाना।स्किल डेवलपमेंट सिखाना और एम्प्लॉयमेंट सपोर्ट देना।स्कॉलरशिप और डिजिटल लर्निंग रिसोर्स उपलब्ध करवाना।बधिर और कम सुनने वाले समुदाय के लिए जागरूकता बढ़ाना।

6. माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस एग्जीक्यूटिव राजेश झा का इस्तीफा

12 मार्च को माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस एग्जीक्यूटिव राजेश झा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

  • राजेश झा ने 35 साल के लंबे करियर के बाद रिटायरमेंट का ऐलान किया है।
  • झा माइक्रोसॉफ्ट क्लाउड सर्विस और माइक्रोसॉफ्ट 365 डेवलप करने के लिए जाने जाते हैं।
  • राजेश झा 1 जुलाई, 2026 को अपना पद छोड़ देंगे।
  • रिटायर होने के बाद झा सलाहकार के तौर पर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में बने रहेंगे।
  • झा माइक्रोसॉफ्ट एक्सचेंज, शेयर पॉइंट और आउटलुक के वाइस प्रेसिडेंट रहे हैं।
  • माइक्रोसॉफ्ट कंपनी 1975 में बनी है और इसके फाउंडर सत्य नडेला हैं।

आज का इतिहास

14 मार्च

  • 1879 में अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म हुआ।
  • 1931 में भारत की पहली बोलती फिल्म ‘आलम आरा’ रिलीज हुई।
  • अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस (पाई दिवस) मनाया जाता है।

Leave a Comment