अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत बढ़ती ही जा रही है। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में लोग रात से ही सिलेंडर के लिए गैस एजेंसी के बाहर बैठे रहे।
बिहार में गैस सिलेंडर की किल्लत के चलते लकड़ी-कोयले की मांग बढ़ गई है। राजस्थान में होटल लकड़ी पर खाना बना रहे हैं।
गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है। कई जगहों पर 2 हजार का कॉमर्शियल सिलेंडर 4 हजार रुपए में बिक रहा है।
इसके साथ ही सिलेंडर जब्त करने की कार्रवाई भी हो रही है। इसे रोकने के लिए सरकार MP-UP, कर्नाटक-तमिलनाडु में गोदामों पर छापेमारी कर रही है।
पंजाब: सिलेंडर के लिए भगदड़, लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत
पंजाब-चंडीगढ़ में गैस संकट बना हुआ है। गैस सप्लाई प्रभावित होने से कई शहरों में घरेलू सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है और लोगों को घंटों लाइनों में लगना पड़ रहा है। बरनाला में लाइन में खड़े एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
- छत्तीसगढ़: सिलेंडर के लिए एजेंसियों में लंबी कतारें, गोदामों के बाहर भीड़ जुट रही
गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं और कई जगहों पर सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। रायपुर, कई जिलों में सुबह से ही गैस एजेंसियों और गोदामों के बाहर भीड़ जुट रही है। लोग तेज धूप में घंटों खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।