जहाज भारत से लौट रहा था, तब अमेरिकी अटैक में 104 नौसैनिक मारे गए थे

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 15वां दिन है। इस बीच ईरान की सेना के प्रमुख अमीर हातमी ने कहा है कि हिंद महासागर में ईरान के वॉरशिप पर हुए अमेरिकी हमले का जवाब जरूर दिया जाएगा। इस हमले में ईरान के वॉरशिप IRIS डेना के 104 नौसैनिकों की मौत हो गई।

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक जहाज भारत में हुए MILAN 2026 नौसैनिक सैन्य अभ्यास को पूरा करके हिंद महासागर से वापस ईरान लौट रहा था, तभी उस पर हमला हुआ। उस समय जहाज किसी लड़ाई में शामिल नहीं था।

ईरान के युद्धपोत IRIS डेना पर हमला 4 मार्च 2026 की सुबह हुआ था। यह हमला हिंद महासागर में श्रीलंका के गाले शहर के पास समुद्र में किया गया था।

ईरान की शर्त- डॉलर नहीं चीनी करेंसी युआन में तेल सौदा करें

ईरान कुछ ऑयल टैंकरों होर्मुज स्ट्रेट को गुजरने की इजाजत दे सकता है। लेकिन इसके लिए ऑयल का सौदा चीनी करेंसी युआन में करने की शर्त होगी। यह जानकारी CNN की एक रिपोर्ट में दी गई है।

रिपोर्ट में एक ईरानी अधिकारी के हवाले से यह बात कही गई है। हालांकि इस खबर की अभी पुष्टि नहीं हुई है। अभी दुनिया में ज्यादातर तेल का कारोबार अमेरिकी डॉलर में होता है।

इजराइली हमले में ईरान में नवजात समेत 6 लोगों की मौत

ईरान के ऐवान शहर में एक रिहायशी इमारत पर हुए इजराइली-अमेरिकी हमले में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।

मरने वालों में 6 महीने का एक बच्चा भी शामिल है। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला अमेरिका और इजराइल की ओर से किया गया।

नीदरलैंड में यहूदी स्कूल के बाहर हमला

नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में शुक्रवार की रात एक यहूदी स्कूल के बाहर धमाका हुआ। यह स्कूल शहर के बाउटनफेल्डर्ट इलाके में है। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन स्कूल की इमारत को थोड़ा नुकसान पहुंचा है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दावा किया गया है कि स्कूल पर पेट्रोल बम फेंके गए। वीडियो में यह भी कहा गया कि इस हफ्ते यूरोप में यहूदी जगहों पर यह चौथा हमला है।

घटना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। शहर की मेयर फेमके हाल्सेमा ने इस हमले को डराने वाली हरकत बताया। उन्होंने कहा कि स्कूल ऐसी जगह होनी चाहिए जहां बच्चे सुरक्षित होकर पढ़ सकें।

ईरानी सेना बोली- हमारे वॉरशिप पर हुए हमले का जवाब देंगे

ईरान की सेना के प्रमुख अमीर हातमी ने कहा है कि हिंद महासागर में ईरान के वॉरशिप पर हुए अमेरिकी हमले का जवाब जरूर दिया जाएगा। इस हमले में ईरान के युद्धपोत IRIS डेना के 104 नौसैनिकों की मौत हो गई।

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक यह जहाज सैन्य अभ्यास पूरा करके हिंद महासागर से वापस ईरान लौट रहा था, तभी उस पर हमला हुआ। उस समय जहाज किसी लड़ाई में शामिल नहीं था।

अमीर हातमी ने कहा कि डेना जहाज और उसके जवानों की कुर्बानी ईरान की नौसेना के इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान अपनी समुद्री सीमाओं की रक्षा करेगा और नौसेना को और मजबूत बनाएगा।

ईरान के युद्धपोत IRIS डेना पर हमला 4 मार्च 2026 की सुबह हुआ था। यह हमला हिंद महासागर में श्रीलंका के गाले शहर के पास समुद्र में किया गया था।

Leave a Comment